लाइव न्यूज़ :

तेहरान में करीब दो साल के बाद सार्वजनिक नमाज अदा की गयी

By भाषा | Updated: October 22, 2021 17:05 IST

Open in App

तेहरान, 22 अक्टूबर (एपी) ईरान के वैश्विक कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आने के करीब 20 महीने के बाद राजधानी तेहरान में पहली बार सार्वजनिक तौर पर शुक्रवार की मुख्य नमाज अदा की गयी ।

आयोजकों ने पहले ही कहा था कि तेहरान विश्वविद्यालय में आयोजित सार्वजनिक नमाज में हिस्सा लेने वाले सैकड़ों नमाजियों की सुरक्षा के लिए सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

ईरान के नेशनल कोरोना वायरस टास्कफोर्स ने सार्वनजिक नमाज की इजाजत दी है । टास्कफोर्स के आदेश पर ही इसे बंद किया गया था ।

राजधानी के अलावा ईरान के अन्य शहरों में भी शुक्रवार की सार्वजनिक नमाज अदा की गयी । खास तौर से छोटे शहरों में । मस्जिदों में अक्टूबर की शुरूआत से इस तरह का आयोजन करने की छूट दी जा चुकी है।

यह कदम इसलिये भी उठाया गया है क्योकि ईरान में इंटरनेशनल इस्लामिक युनिटी कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है और इसके लिये 400 से अधिक मुस्लिम विद्वान एवं धार्मिक नेता इसमें हिस्सा लेने के लिये तेहरान में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला