लाइव न्यूज़ :

लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, संगठनों ने टीकों को लेकर जी-7 से और मदद की अपील की

By भाषा | Updated: June 13, 2021 00:49 IST

Open in App

फॉलमाउथ (ब्रिटेन), 12 जून लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मानवीय सहायता प्रदान करने वाले संगठनों का कहना है कि अगर कोविड-19 महामारी को खत्म करना है तो अमीर देशों को और ज्यादा टीके दान करने चाहिए।

इसके साथ ही विभिन्न संगठनों ने विकासशील देशों की मदद के लिए कोष प्रदान करने, टीकों का उत्पादन बढ़ाने, टीकों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में भी मदद करने का आह्वान किया है। इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने उम्मीद जतायी थी कि जी-7 के देश गरीब देशों को टीके की कम से कम एक अरब खुराकें देने पर सहमत होंगे।

यूनिसेफ के लिए कोविड-19 टीकों की आपूर्ति का आह्वान कर रहीं मानवाधिकार कार्यकर्ता लिली कैपरानी ने कहा, ‘‘इसके लिए इच्छा शक्ति चाहिए और तुरंत कदम उठाने की जरूरत है।’’

लंदन के एक थिंक टैंक से जुड़े रॉबर्ट याटेस ने कहा कि टीकों को लेकर संपन्न देशों को और कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान विकासशील देशों की सहायता के लिए करीब 60 प्रतिशत संसाधन जी-7 के धनी देशों से आने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा