लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में सिख किशोर की हत्या के संबंध में सूचना देने के लिए सार्वजनिक अपील जारी

By भाषा | Updated: November 28, 2021 18:24 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 28 नवंबर स्कॉटलैंड यार्ड ने रविवार को उस ब्रिटिश सिख किशोर की हत्या के संबंध में जानकारी देने के लिए एक सार्वजनिक अपील जारी की, जिसे पश्चिम लंदन की एक सड़क पर लोगों के एक समूह के बीच लड़ाई में चाकू मार दिया गया था।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने आधिकारिक तौर पर पीड़ित का नाम ऋषमीत सिंह बताया है, जिसे पहले स्थानीय रूप से अश्मीत सिंह के रूप में नामित किया गया था। पुलिस ने किसी भी गवाह को सूचना या सीसीटीवी फुटेज के साथ आगे आने के लिए कहा, जिससे मामले की जांच में मदद मिल सके।

पुलिस को साउथहॉल के रैले रोड पर बुधवार को लोगों के दो समूहों के बीच लड़ाई में छुरा घोंपने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसने वारदात स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पुलिस ने कहा कि लंदन एम्बुलेंस सेवा के पैरामेडिकल कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने ऋषमीत के शरीर पर चाकू के घाव देखे। आपातकालीन सेवाओं के प्रयासों के बावजूद कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जल्द ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया।

मामले की जांच कर रहे डिटेक्टिव प्रमुख निरीक्षक जेम्स शर्ली ने कहा, “मैं बुधवार रात 9 बजे के बाद रैले रोड के आसपास मौजूद और इस वारदात के गवाहों से अपील करता हूं कि वह इस बारे में जानकारी देने के लिये संपर्क करें। आपके पास ऐसे महत्वपूर्ण सबूत हो सकते हैं जो इस जांच को आगे बढ़ाने में हमारी मदद कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक