लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का दिखाया तो चली गई PTV चैनल के दो कर्मचारियों की नौकरी

By विनीत कुमार | Updated: June 11, 2020 13:49 IST

पाकिस्तान के सरकारी टीवी चैनल पीटीवी ने अपने दो कर्मचारियों को हटा दिया है। पूरा विवाद पिछले हफ्ते पाकिस्तान के एक नक्शे को दिखाय जाने को लेकर था। इसमें पीओके को भारत का हिस्सा दिखाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पीटीवी चैनल ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालाएक कार्यक्रम में पाकिस्तान के नक्शे में पाक अधिकृत कश्मीर को नहीं दिखाए जाने पर हुआ था विवाद

पाकिस्तान के सरकारी चैनल पीटीवी के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के नक्शे में पाक अधिकृत कश्मीर का हिस्सा नहीं दिखाना दो कर्मचारियों के लिए महंगा पड़ गया। घटना के बाद इन दोनों कर्मचारियों को बुधवार को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। दरअसल, पाकिस्तान का 'गलत नक्शा' चैनल पर 6 जून को दिखाया गया था।

बहरहाल, पीटीवी न्यूज की ओर से ट्वीट किया गया, 'एक जांच कमेटी पूरे मामले की जांच के लिए बनाई गई थी। जांच के बाद दो कर्मचारियों को लापरवाही का दोषी पाया गया है और इसलिए उन्हें हटा दिया गया है।'

बता दें कि मामला सामने आने के बाद इससे पहले भी पीटीवी ने बाकायदा बयान जारी करते हुए कहा था कि पीटीवी प्रबंधन ने मानवीय भूल के चलते पाकिस्तान का गलत नक्शा दिखाने पर सख्त संज्ञान लिया है। पीटीवी ने साथ ही कहा था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

पीटीवी पर इस नक्श के प्रसारित होने पर पाकिस्तान में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था और वहां संसद के ऊपरी सदन में 8 जून को इस विषय पर चर्चा भी हुई थी।

पीटीवी इसके लिए पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल भी हुआ था। वहीं, पाकिस्तान के कई सांसदों ने भी सूचना प्रसारण मंत्री शिबली फराज से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की थी।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला