लाइव न्यूज़ :

जर्मनी: मानसिक रूप से बीमार ड्राइवर ने कार से 3 को कुचला, 20 घायल, खुद को भी मारी गोली

By भारती द्विवेदी | Updated: April 8, 2018 00:45 IST

एएफपी की रिपोर्ट्स के अनुसार जर्मनी के राज्यमंत्री ने इस कार हादसे के पीछे किसी भी तरह का इस्लामिक उग्रवाद के कनेक्शन होने से इंकार किया है।

Open in App

बर्लिन, 8 अप्रैल: जर्मनी के म्यूएंस्टर शहर में एक लोकप्रिय बार के बाहर शनिवार (7 अप्रैल) को एक कार  पैदलयात्रियों पर चढ़ा दी गयी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य घायल हो गये। कार चालक ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस प्रवक्ता एंड्रेस बोड ने संवाददाताओं को बताया कि कार के चालक ने वाहन के अंदर ही घटना के बाद खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि अभी तक चालक की पहचान नहीं हो पाई है और अभी उसके इरादे के बारे में कुछ अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। एएफपी की रिपोर्ट्स के मुताबिक कार ड्राइवर मानसिक रूप से बीमार था।

एएफपी की रिपोर्ट्स के अनुसार ही जर्मनी के राज्यमंत्री ने इस कार हादसे के पीछे किसी भी तरह का इस्लामिक उग्रवाद के कनेक्शन होने से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस गवाहों की रिपोर्ट की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि कहीं अन्य षडयंत्रकर्ता घटनास्थल से घटना के बाद फरार तो नहीं हो गए। बोड ने बताया कि घायलों में कई की हालत गंभीर है। सिटी यूनिवर्सिटी अस्पताल ने नागरिकों से रक्तदान करने की अपील की है।

PTI Inputs

टॅग्स :जर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा