लाइव न्यूज़ :

भारतवंशियों की उपलब्धियों, समाज में उनके योगदान पर गर्व है : डच प्रधानमंत्री ने भारतीय राजदूत से कहा

By भाषा | Updated: November 25, 2020 16:26 IST

Open in App

द हेग, 25 नवंबर नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुट ने कहा कि उनका देश यूरोप के उन देशों में शामिल है जहां सर्वाधिक भारतवंशी रहते हैं और उन्हें भारतवंशियों की उपलब्धियों तथा समाज में उनके योगदान पर गर्व है।

इस महीने नीदरलैंड में अपना कार्यकाल पूरा करने जा रहे भारत के राजदूत वेणु राजमणि को लिखे पत्र में डच प्रधानमंत्री ने सात दशक लंबे भारत-नीदरलैंड द्विपक्षीय संबंधों का जिक्र किया और कहा कि दोनों देश जल, कृषि और नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं।

रुट ने 20 नवंबर को लिखे पत्र में कहा, "नीदरलैंड और भारत के बीच 70 साल से द्विपक्षीय संबंध हैं तथा नीदरलैंड यूरोप के उन देशों में शामिल है जहां सबसे अधिक भारतवंशी रहते हैं। हमें उनकी उपलब्धियों और हमारे समाज के लिए उनके योगदान पर गर्व है।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण नीदरलैंड डिजिटल व्यापार को प्राथमिकता दे रहा है जिसमें जल, कृषि तथा नवीकरणीय ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

रुट ने राजमणि को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि नीदरलैंड के साथ आपका रिश्ता आपके तबादले के साथ खत्म नहीं होगा और आप डच-भारतीय मित्रता में कूटनीतिक योगदान देना जारी रखेंगे।’’

राजमणि जून, 2017 से नीदरलैंड में भारत के राजदूत के तौर पर काम कर रहे हैं और राजनयिक के रूप में तीन दशक के करियर के बाद आगामी 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

रुट ने पत्र में लिखा कि उन्हें 2017 में नीदरलैंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत कर खुशी हुई थी।

उन्होंने 2015 और 2018 में हैदराबाद हाउस की यात्रा से जुड़ी अपनी यादों का भी जिक्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला