लाइव न्यूज़ :

इजराइल के हवाई हमलों के खिलाफ इंडोनेशिया में अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: May 18, 2021 16:10 IST

Open in App

जकार्ता, 18 मई इंडोनेशिया की राजधानी में अमेरिकी दूतावास के बाहर फलस्तीन के समर्थन में लोग जमा हुए और गाजा पट्टी में इजराइल द्वारा किए जा रहे हवाई हमलों को रोकने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने इंडोनेशिया और फलस्तीन के झंडे और ‘फलस्तीन को मुक्त करो’ जैसे नारों वाली तख़्तियां ले रखी थीं। जकार्ता में दूतावास से जुड़ने वाली एक सड़क पर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया। दूतावास के चारों तरफ पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था थी और 1,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे।

इंडोनेशिया दुनिया की सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। इस देश का इजराइल के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं है और इजराइल का दूतावास भी यहां नहीं है।

यूनाइटेड मुस्लिम स्टूडेंट एक्शन ग्रुप की ओर से आयोजित मार्च में प्रदर्शनकारी ‘अल्लाह हू अकबर’ और ‘ आजाद फलस्तीन’ के नारे लगा रहे थे। इस समूह के प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में गाजा में हवाई हमले की निंदा करने वाली तख़्तियां ले रखी थीं तथा ये इजराइल को अमेरिका के समर्थन की भी निंदा कर रहे थे।

वहीं, कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडोनेशिया ट्रेड यूनियन्स की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारी दूतावास से कुछ सौ मीटर की दूरी पर थे और ये ‘ फलस्तीन बचाओ’ के नारे लगा रहे थे। इन्होंने यहां संयुक्त राष्ट्र मिशन तक मार्च निकाला।

इसके अलावा इंडोनेशिया के कई अन्य शहरों में भी प्रदर्शन आयोजित हुए।

अधिकारियों ने यहां प्रदर्शनकारियों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे से बचा जा सके। इंडोनेशिया लंबे समय से फलस्तीन का समर्थन करता रहा है और राष्ट्रपति जोको विडोडो ने हवाई हमले की निंदा की है। उन्होंने रविवार को एक ट्वीट में कहा था कि इजराइल को अपना आक्रामक रवैया बंद करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा