लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में चुनाव में देरी होने पर हुआ प्रदर्शन, पुलिस ने 90 लेागों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 6, 2020 18:08 IST

हांग कांग के मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने चुनाव टालने के लिए कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को कारण बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देआलोचकों का कहना है कि उनकी सरकार इस बात से चिंतित थी कि यदि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव हुआ तो विपक्ष की सीटें बढ़ जाएंगी।जून, 2019 से ही लगभग हर सप्ताहांत हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर बताया कि कम से कम 90 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 

हांगकांग:  हांगकांग की विधायिका के लिए चुनाव स्थगित करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ रविवार को हुए प्रदर्शन के दौरान कम से कम 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया। चुनाव रविवार को ही होना था, लेकिन मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने 31 जुलाई को इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया था।

लैम ने चुनाव टालने के लिए कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को कारण बताया लेकिन आलोचकों का कहना है कि उनकी सरकार इस बात से चिंतित थी कि यदि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव हुआ तो विपक्ष की सीटें बढ़ जाएंगी। जून, 2019 से ही लगभग हर सप्ताहांत हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं।

यह प्रदर्शन प्रस्तावित प्रत्यर्पण कानून तथा इस पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश पर नियंत्रण और सख्त करने की चीन की कोशिश के खिलाफ व्यापक लोकतंत्र की मांग को लेकर हो रहा है। पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर बताया कि कम से कम 90 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा