लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन में एलजीबीटी के अधिकारों, सुरक्षा के लिए प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 19, 2021 19:44 IST

Open in App

कीव (यूक्रेन), 19 सितंबर (एपी) एलजीबीटी समुदाय के अधिकारों के समर्थन में यूक्रेन की राजधानी कीव में रविवार को करीब 7,000 लोगों ने रैली निकाली।

रंग-बिरंगे परिधान और इंद्रधनुषी रंग के झंडे लेकर कीव की सड़कों पर लोगों ने मार्च किया। कुछ लोगों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थी, जिसपर लिखा था ‘फाइट फॉर राइट’। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के समक्ष आठ मांगे रखी हैं जिनमें एलजीबीटी लोगों की नागरिक साझेदारी को कानूनी रूप देने और घृणा अपराधों के खिलाफ कानून बनाने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने एक बयान में कहा, ‘‘हम बदलाव की प्रतीक्षा करते-करते थक चुके हैं। समुदाय को लगातार धमकियों, दबाव, शांतिपूर्ण आयोजनों में व्यवधान का सामना करना पड़ता है। कार्यकर्ताओं और एलजीबीटी समुदाय के खिलाफ हमले बढ़े हैं। हम यहां परिवर्तन की मांग को लेकर एकत्र हुए हैं क्योंकि हम चाहते हैं समुदाय के लोग देश में सुरक्षित रहें।’’

पुलिस की सुरक्षा में प्रदर्शन का आयोजन किया गया क्योंकि अति दक्षिणपंथी समूह हर साल ऐसे कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करते हैं। यूक्रेन की मानवाधिकार कार्यकर्ता लियुडम्याला डेनिसोवा ने कट्टरपंथी समूहों से हिंसा से परहेज करने का आग्रह किया।

डेनिसोवा ने कहा, ‘‘हम अलग हैं, लेकिन हमारे समान अधिकार हैं।’’ एलजीबीटी समुदाय के प्रदर्शन के विरोध में कुछ प्रदर्शनकारियों ने कीव के एक पार्क में मार्च का आयोजन किया। अब तक कहीं से भी हिंसा की सूचना नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?