लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लोगों की ये है मांग

By भारती द्विवेदी | Updated: September 11, 2018 09:38 IST

पाकिस्तान में एक विस्तृत योजना के तहत मुजफ्फराबाद के लोगों को नीलम नदी के पानी से वंचित किया जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 सितंबर:पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर लोग भारी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।लोग प्राकृतिक संसाधनों का गलत इस्तेमाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मुजफ्फराबाद में स्थानीय लोग नीलम नदी के पानी को पंजाब प्रांत में बांटने के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं।

पाकिस्तान में एक विस्तृत योजना के तहत मुजफ्फराबाद के लोगों को नीलम नदी के पानी से वंचित किया जा रहा है।अब नीलम नदी का पानी पंजाब प्रांत में मोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से मॉनसून के बाद भी नदी सूख रही है। इस्लामाबाद द्वारा शुरू की गई इस अभियान के तहत कश्मीरियों को उनके बुनियाद अधिकार से भी वंचित करने के खिलाफ मुजफ्फराबाद में भारी-विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

मुजफ्फराबाद से गुजरने वाली नदी अब सीवेज अपशिष्ट और गंध से भरी जल निकासी के रूप में दिखाई देती है क्योंकि पहाड़ों से पानी पंजाब प्रांत की ओर ले जाया गया है। विरोध में शामिल एक स्थानीय का कहना है कि दुनिया के सामने पाकिस्तान की सच्चाई लाने के लिए आंदोलन अब जरूरी हो गया है। पाकिस्तान और पीओके के शासकों को यह जानना होगा कि पानी के बहाव को बदलने और नीलम झेलम हाइड्रोपावर प्रॉजेक्ट से प्रदूषण बढ़ रहा है, इससे बीमारियां बढ़ेंगी।

पानी की कमी के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग विरोध में शामिल हुए। उन्होंने डब्ल्यूएपीडीए (जल और विद्युत विकास प्राधिकरण) के खिलाफ नारे लगाए, जो पीओके से बिजली उत्पन्न करते हैं और इसे पाकिस्तान के पंजाब और अन्य प्रांतों को आपूर्ति करता है। पाकिस्तान में कब्जे वाले कश्मीर में, लोगों को घंटों तक बिजली कटौती का सामना भी करना पड़ रहा है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?