लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में विरोध प्रदर्शन जारी, रेल कर्मियों ने सरकारी आवास छोड़े

By भाषा | Updated: March 20, 2021 18:43 IST

Open in App

मामदालय (म्यांमा), 20 मार्च (एपी) म्यांमा के दूसरे सबसे बड़े शहर के निवासियों ने हड़ताली रेलकर्मियों को उनके सरकारी आवास से शनिवार को बाहर निकलने में मदद की। प्राधिकारियों ने कहा था कि यदि उन्हें पिछले महीने के सैन्य तख्तापलट के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करना है तो उन्हें वहां से निकलना होगा।

मामदालय के निवासियों ने श्रमिकों के फर्नीचर और अन्य घरेलू सामानों को ट्रकों, वैन और पिकअप ट्रकों तक पहुंचाया।

सरकारी रेलवे कर्मचारी पिछले महीने एक फरवरी के तख्तापलट के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन के तौर पर हड़ताल पर चले गए थे। उक्त तख्तापलट से देश में आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार सत्ता से बेदखल हो गई थी।

सैन्य शासन ने उन्हें डरा-धमका कर काम पर वापस लाना चाहती थी जिसमें पिछले महीने मामदालय में उनके आवास क्षेत्र और यांगून में रेलकर्मियों के आवास क्षेत्र में गोली चलाते हुए गश्त शामिल थी।

मामदालय और यंगून सहित देश भर के शहरों और कस्बों में तख्तापलट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा।

तख्तापलट से पांच दशकों के सैन्य शासन के बाद म्यांमा में लोकतंत्र की दिशा में धीमी प्रगति को उलट दिया। तख्तापलट के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शनों के विरोध में, जुंटा ने तेजी से हिंसक कार्रवाई की है और बाहरी दुनिया तक पहुंचने वाली सूचनाओं को सीमित करने के प्रयास किये हैं।

इंटरनेट का उपयोग गंभीर रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है, निजी समाचार पत्रों के प्रकाशन पर रोक लगा दी गई है और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों, पत्रकारों और राजनेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल