लाइव न्यूज़ :

पाक अधिकृत कश्मीर में सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, लगाए आजादी के नारे

By भारती द्विवेदी | Updated: October 5, 2018 09:50 IST

पहली बार नहीं है, जब वहां के लोगों ने इस तरह के नारा या अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया हो। सरकार और सेना के खिलाफ लोगों का गुस्सा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर:पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में आजादी के नारे लगे हैं। आजादी का ये नारा वहां के स्थानीय लोगों ने सरकार और आर्मी के खिलाफ लगाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने मुजफ्फराबाद में चल रहे प्रोटेस्ट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें कॉलेज स्टूडेंट का एक ग्रुप आजादी का नारा लगाते दिख रहा है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान साथ उनके हाथों में बैनर-पोस्टर भी दिख रहा है।  

ये पहली बार नहीं है, जब वहां के लोगों ने इस तरह के नारा या अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया हो। सरकार और सेना के खिलाफ लोगों का गुस्सा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। काफी समय से लोग अपनी मांग या अपने साथ हो रहे भेदभाव को लेकर सरकार-सेना के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। पिछले महीने ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोगों ने अलग-अलग जगहों पर भारी विरोध-प्रदर्शन कर किया था। लोगों प्राकृतिक संसाधनों का गलत इस्तेमाल के खिलाफ प्रदर्शन किया था। वहीं मुजफ्फराबाद में भी स्थानीय लोग नीलम नदी के पानी को पंजाब प्रांत में बांटने को लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे थे। इस्लामाबाद से शुरू की गई उस अभियान के तहत कश्मीरियों को उनके बुनियाद अधिकार से भी वंचित करने के खिलाफ मुजफ्फराबाद में भारी-विरोध प्रदर्शन किा गया था।

वहीं इसी साल मार्च में पाकिस्तान द्वार हो रहे सीजफायर उल्लंघन को लेकर वहां के लोगों ने प्रदर्शन किया था। उनकी मांग थी कि सेना सीजफायर का उल्लंघन ना करे। साथ ही उनका आरोप था कि सीजफायर उल्लंघन के दौरान मरा गया लोगों के परिवार के साथ भी सरकार सौतले व्यवहार अपनाती है। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?