लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में महामारी से मृतकों का आंकड़ा बढ़ने पर राष्ट्रपति के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

By भाषा | Updated: June 20, 2021 12:42 IST

Open in App

रियो डी जिनेरियो, 20 जून (एपी) ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या पांच लाख से अधिक होने के बाद शनिवार को कई शहरों में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए। इस स्थिति को लेकर कई आलोचकों का कहना है कि राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने महामारी को कमतर आंकने की कोशिश की और इसी वजह से देश में स्वास्थ्य संकट खड़ा हुआ है।

हजारों लोग झंडे लिए रियो डी जिनेरियो में एकत्रित हुए जिनपर लिखा हुआ था ‘‘गेट आउट बोलसोनारो, भुखमरी और बेरोजगारी की सरकार।’’

रियो में प्रदर्शन में शामिल 20 वर्षीय छात्रा इसाबेला गोलजोर ने कहा, ‘‘ब्राजील को बड़ा झटका लग रहा है। यह देश दुनियाभर में टीकाकरण के लिए एक अनुकरणीय देश था। हमारे संस्थानों का बहुत नाम है लेकिन आज हम एक दुखद स्थिति में हैं।’’

राष्ट्रपति को जिम्मेदार ठहराते हुए कुछ अन्य पोस्टरों पर लिखा था, ‘‘ पांच लाख लोगों की मौत, यह उसकी गलती है।’’

इसी तरह ब्राजील के कई राज्यों में प्रदर्शन हुए।

रियो में प्रदर्शनकारियों ने ‘गेट आउट बोलसोनारो, नरसंहार करने वाला’’ के नारे लगाए। इनमें से कुछ ने पूर्व वामपंथी राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डी सिल्वा की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहन रखी थी।

साओ पाउलो में प्रदर्शनकारियों ने वायरस से जान गवांने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला