लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में प्रदर्शनकारियों ने किया ‘ईस्टर एग स्ट्राइक’

By भाषा | Updated: April 4, 2021 17:25 IST

Open in App

यांगून, चार अप्रैल (एपी) म्यांमा में प्रदर्शनकारियों ने रविवार को सैन्य शासन के खिलाफ ईस्टर के अवसर पर अंडों पर लिखे संदेशों के साथ प्रदर्शन किया और देश में लोकतंत्र बहाल किए जाने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि ईस्टर के अवसर पर लोग एक-दूसरे को रंग-बिरंगे अंडे उपहार में देते हैं क्योंकि ऐसी मान्यता है कि अंडे नव-जीवन और अच्छा समय शुरू होने का संदेश देते हैं।

देश के सबसे बड़े शहर यांगून के इंसीन जिले में लोगों ने गीत गाकर प्रदर्शन किया और उन्होंने ऐेसे अंडे ले रखे थे जिनपर ‘‘स्प्रिंग रिवोल्यूशन’’ लिखा था।

बहुत से अंडों पर ‘तीन उंगलियों वाली सलामी’ चित्रित थी जो एक फरवरी को हुए तख्तापलट के विरोध का प्रतीक है।

रविवार को किए गए इस प्रदर्शन को ‘ईस्टर एग स्ट्राइक’ नाम दिया गया।

देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में भी लोगों ने सैन्य शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और लोकतंत्र बहाल करने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल