लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गोली से मारी गई महिला को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: February 20, 2021 16:17 IST

Open in App

यांगून, 20 फरवरी (एपी) म्यांमा में तख्तापलट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने एक रैली के दौरान पुलिस की गोली से मारी गई एक महिला को शनिवार को श्रद्धांजलि दी।

यांगून में लगभग एक हजार प्रदर्शनकारी जुटे और एक सड़क पर अस्थायी स्मारक बनाकर म्या थ्वेट खाइन की तस्वीर के पास एक पुष्प चक्र रखा।

खाइन नेपीता में नौ फरवरी को सैन्य शासन के खिलाफ हुई रैली के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से घायल हो गई थीं। इस घटना के दो दिन बाद उनका जन्मदिन था। उनके परिजनों ने शुक्रवार को उनकी मौत हो जाने की जानकारी दी।

प्रदर्शनकारियों ने आज अस्थायी स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘‘म्यांमा में तानाशाही खत्म करो’’ और ‘‘म्या थ्वेट खाइन आप हमेशा याद रहेंगी’’ जैसे नारे लगाए।

यांगून के अतिरिक्त मंडलय शहर में भी प्रदर्शनकारियों ने खाइन को श्रद्धांजलि दी।

म्यांमा में सेना ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को गत एक फरवरी को हटा दिया था और सत्ता खुद कब्जा ली थी। इसके साथ ही उसने आंग सान सूची सहित अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला