लाइव न्यूज़ :

नौकरी मांग रहे थे इराक में प्रदर्शनकारी, लोगों पर सुरक्षा बलों ने बरसायी गोलियां, 31 मरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2019 16:00 IST

बगदाद और अन्य शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है ताकि विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके। विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में, प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सुबह कहा कि हंगामे से पूरा देश प्रभावित हो सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देहजारों प्रदर्शनकारियों का राजधानी और देश के दक्षिणी हिस्सों के शहरों में पुलिस और सैनिकों के साथ संघर्ष हुआ।ये प्रदर्शन इराकी प्रधानमंत्री आदिल अब्देल महदी के लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है।

इराक में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और खराब सार्वजनिक सेवाओं के खिलाफ पिछले चार दिनों से राजधानी बगदाद में विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को गोलीबारी की।

इस बीच, इराक के प्रधानमंत्री ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों से घर जाने का आग्रह करते हुए कहा कि उनकी ‘‘जायज मांगों’’ पर विचार किया गया है। एक संवाददाता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हवा में नहीं, बल्कि प्रदर्शनकारियों पर सीधे गोलीबारी की। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

मंगलवार से चल रहे विरोध प्रदर्शनों में, हजारों प्रदर्शनकारियों का राजधानी और देश के दक्षिणी हिस्सों के शहरों में पुलिस और सैनिकों के साथ संघर्ष हुआ, जिसमें 31 से अधिक लोग मारे गए। इनमें दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं। ये प्रदर्शन इराकी प्रधानमंत्री आदिल अब्देल महदी के लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है।

बगदाद और अन्य शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है ताकि विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके। विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में, प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सुबह कहा कि हंगामे से पूरा देश प्रभावित हो सकता है। 

टॅग्स :इराकसंयुक्त राष्ट्रसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा