लाइव न्यूज़ :

कोयला खनन रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने बनाई मानव श्रृंखला

By भाषा | Updated: August 7, 2021 21:15 IST

Open in App

लुएत्जेरथ (जर्मनी), सात अगस्त (एपी) पश्चिमी जर्मनी में करीब 2,500 लोगों ने उस क्षेत्र में कोयला खनन को तत्काल रोके जाने की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया, जहां खदान के लिए रास्ता बनाने की खातिर एक गांव पर बुलडोजर चलाया जा सकता है।

प्रदर्शनकारियों ने लुएत्जेरथ के गांव और पास के केयेनबर्ग के बीच चार किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई। लुएत्जेरथ उस बड़े गड्ढे से कुछ सौ मीटर दूर है, जहां से जर्मन कंपनी आरडब्ल्यूई पास के बिजली संयंत्रों में जलाने के लिए लिग्नाइट कोयला निकाल रही है।

जर्मनी में कोयला खनन 2038 तक समाप्त होने वाला है, लेकिन पर्यावरणविदों का कहना है कि यदि देश को ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस (2.7 डिग्री फारेनहाइट) तक सीमित करने के पेरिस जलवायु समझौते के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी भूमिका निभानी है, तो कोयला खनन कम से कम 10 साल पहले बंद करने की आवश्यकता है।

प्रदर्शनकारी माइकल जोबेल ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, ‘‘अगर हम इस ग्रह पर जीवित रहना चाहते हैं, तो हमें अभी से कदम उठाने होंगे। इस ग्रह पर अस्तित्व खतरे में है, इसलिए कोयला खनन रोकने की जरूरत है। इसके अलावा भी अन्य कदम उठाने होंगे।’’

लुएत्जेरथ गांव नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य में स्थित है। यह जर्मनी के उन क्षेत्रों में से एक है, जो पिछले महीने बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। इस बाढ़ में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और अरबों यूरो (डॉलर) का नुकसान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल