लाइव न्यूज़ :

गहराते संकट के बीच प्रदर्शनकारी लेबनान के मंत्रालय में घुसे

By भाषा | Updated: November 26, 2021 16:10 IST

Open in App

बेरूत, 26 नवंबर (एपी) लेबनान में बिगड़ती अर्थव्यवस्था और राजनीतिक गतिरोध के बीच देश की मुद्रा ‘लेबनानी पाउंड’ नए निचले स्तर पर पहुंच गई है। इस बीच, प्रदर्शनकारियों के एक छोटे समूह ने शुक्रवार तड़के बेरूत में एक मंत्रालय की इमारत में घुसकर तोड़फोड़ की और इसके एक मुख्य कमरे से राष्ट्रपति की तस्वीर हटा दी।

सामाजिक मामलों के मंत्रालय में प्रवेश करने वाले लगभग एक दर्जन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाउंड में लगातार गिरावट के कारण संकटग्रस्त देश में अर्थव्यवस्था की स्थिति और बिगड़ गई है, जो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 25,100 पाउंड तक पहुंच गया है। पिछला रिकॉर्ड 25,000 पाउंड का था।

देश में हाल के हफ्तों में कीमतों में भारी वृद्धि हुई है क्योंकि सरकार ने ईंधन और कुछ दवाओं पर सब्सिडी हटा ली है, जिससे ये चीजें लेबनान में अनेक लोगों की पहुंच से बाहर हो गई हैं।

लेबनान में एक लाख सीरियाई शरणार्थियों सहित साठ लाख की आबादी में से लगभग तीन चौथाई लोग अब गरीबी में जी रहे हैं। देश में न्यूनतम मासिक वेतन अब लगभग 27 डॉलर है।

प्रदर्शनकारी मंत्रालय के बैठक कक्ष में घुस गए और राष्ट्रपति मिशेल औन की एक तस्वीर को हटाने से पहले उसे उल्टा कर दिया।

उन्होंने राष्ट्रपति की तस्वीर की जगह अरबी में लिखा एक बैनर लगा दिया, जिस पर लिखा था, ‘‘17 अक्टूबर के क्रांतिकारी।’’ प्रदर्शनकारी देश के शासक वर्ग के खिलाफ 17 अक्टूबर, 2019 को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू होने का जिक्र कर रहे थे।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद इमारत से बाहर निकलने से पहले एक प्रदर्शनकारी ने चिल्लाते हुए कहा, ‘‘जिन लोगों ने जनता का पैसा हड़प लिया, वे सुधार नहीं कर सकते।’’

कोरोना वायरस तथा चार अगस्त, 2020 के बंदरगाह विस्फोट ने संकट को और भी गहरा बना दिया है। इस विस्फोट में 216 लोग मारे गए थे और 6,000 से अधिक लोग घायल हुए थे और राजधानी का कुछ हिस्सा नष्ट हो गया था।

देश के एक कैबिनेट मंत्री की टिप्पणियों से तेल-सम्पन्न खाड़ी देशों के साथ लेबनान का राजनयिक विवाद पैदा हो गया है। देश के अन्य हिस्सों में, प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय बैंकों की कुछ शाखाओं के बाहर ‘‘लेबनानी पाउंड को नष्ट करने वाले माफिया’’ लिखे पोस्टर लगा दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना