लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में प्रदर्शन तेजः हिंसक घटनाओं में 21 अधिकारी घायल, घातक हथियारों के साथ पुलिस अधिकारियों पर हमला, 36 अरेस्ट

By भाषा | Updated: August 26, 2019 18:56 IST

प्रदर्शनकारी पिछले तीन महीनों से सरकार के खिलाफ सड़कों पर हैं और इस दौरान कई बार उनके प्रदर्शन ने हिंसक रुख भी अख्तियार किया। सुएन वान जिले में एक निकटवर्ती खेल स्टेडियम में रविवार को प्रदर्शनकारियों की एक रैली हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकट्टरपंथी प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पुलिस को रोकने के लिए सड़क पर अस्थायी अवरोधक लगा दिए।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए चेतावनी के तौर पर पहले झंडे दिखाए।

हांगकांग में प्रदर्शनकारियों की ओर से रविवार रात अधिकारियों पर लाठियों और लोहे की छड़ों से हमले किए जाने के बाद प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

हांगकांग पुलिस के अनुसार हिंसक घटनाओं के दौरान 21 अधिकारी घायल हो गए। कट्टरपंथी प्रदर्शनकारियों ने हिंसा तेज कर दी, दुकानों में बेतरतीब ढंग से बर्बरता की और घातक हथियारों के साथ पुलिस अधिकारियों पर हमला किया।

 

हांगकांग में हिंसक हुआ प्रदर्शन 36 लोग गिरफ्तार

हांगकांग में प्रदर्शनकारियों की ओर से रविवार रात अधिकारियों पर लाठियों और लोहे की छड़ों से हमले किए जाने के बाद प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक प्रस्तावित प्रत्यर्पण विधेयक के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों का दायरा हाल ही में तब और व्यापक हो गया जब लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के जरिये बीजिंग समर्थक सरकार को इसमें निशाना बनाया जाने लगा।

प्रदर्शनकारी पिछले तीन महीनों से सरकार के खिलाफ सड़कों पर हैं और इस दौरान कई बार उनके प्रदर्शन ने हिंसक रुख भी अख्तियार किया। सुएन वान जिले में एक निकटवर्ती खेल स्टेडियम में रविवार को प्रदर्शनकारियों की एक रैली हुई।

बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने इस रैली में हिस्सा लिया। वहीं कट्टरपंथी प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पुलिस को रोकने के लिए सड़क पर अस्थायी अवरोधक लगा दिए। रैली के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए चेतावनी के तौर पर पहले झंडे दिखाए और फिर आंसू गैस के गोले छोड़े। साथ ही पुलिस ने सड़कों पर पानी की बौछार करने वाले वाहन भी दौड़ाए। इस दौरान संकेतों के जरिये प्रदर्शनकारियों को यह चेतावनी दी गई कि अगर वे नहीं हटेंगे तो जेट विमानों की तैनाती की जाएगी।

इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिस के साथ उनकी हिंसक झड़प हुई। टीवी फुटेज में दिखाया गया कि पानी की धार छोड़ी गई। लेकिन यह शायद चेतावनी या परीक्षण के लिए था क्योंकि पानी की धार प्रदर्शनकारियों तक नहीं पहुंची।

लाठियां और लोहे की छड़ें लिए प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने अधिकारियों को सड़कों पर दौड़ाया जिसके बाद अधिकारियों ने अपने बचाव के लिए हाथों में शील्ड (बचाव कवच) ले लीं। पुलिस ने बताया कि एक अधिकारी जमीन पर गिर पड़ा। प्रदर्शनकारियों से घिरने के बाद उसने अपनी पिस्तौलें निकाल लीं और चेतावनी स्वरूप गोली चलाई।

पुलिस ने बताया कि गैरकानूनी तरीके से एकत्रित होने, आक्रामक हथियार रखने और पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के मामले में उन्होंने 12 वर्षीय एक बच्चे सहित 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि “बड़े पैमाने पर गड़बड़ी” की स्थिति में सिर्फ निगरानी कैमरों और कई नोजलों से युक्त वाहनों का इस्तेमाल किया गया।

प्रदर्शनकारियों द्वारा खास तौर पर इस्तेमाल किये जाने की वजह से हांगकांग की मेट्रो सेवा-एमटीआर- को कुछ जगहों पर बंद कर दिया गया था। कुछ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने उनके शांतिपूर्ण आंदोलन का जवाब नहीं दिया इसलिए उन्हें हिंसक रुख अपनाना पड़ा। 

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलद्दाख मोर्चे पर अब भारतीय सैनिकों का मुकाबला चीनी रोबोट सिपाहियों से, एलएसी पर तैनात रोबोट सिपाही

विश्वH-1B वीजा को लेकर 20 अमेरिकी राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ किया मुकदमा, जानें क्यों?

विश्वनई टीम की घोषणा, सौरिन पारिख की जगह श्रीकांत अक्कापल्ली होंगे अध्यक्ष, देखिए पूरी कार्यकारिणी

भारतपीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से बात की, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

विश्वअगर ट्रंप अपनी नीति में बदलाव नहीं करते, तो भारत को खो देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगे?, सांसद सिंडी कमलागर डोव ने कहा- सबसे बेहतर दोस्त...

विश्व अधिक खबरें

विश्वMexico: प्राइवेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत; लैंडिंग की कोशिश के समय हादसा

विश्वऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनियों की अनदेखी की !

विश्वChile New President: 35 वर्षों के बाद दक्षिणपंथी सरकार?, जोस एंतोनियो कास्ट ने कम्युनिस्ट उम्मीदवार जेनेट जारा को हराया

विश्वसिडनी बॉन्डी बीच हनुक्का उत्सवः पिता-पुत्र ने 15 लोगों की ली जान, मृतकों की उम्र 10 से 87 वर्ष के बीच, 50 वर्षीय हमलावर पिता ढेर और 24 वर्षीय बेटा घायल

विश्वभारत ही नहीं दुनिया भर में कई देश परेशान?, दक्षिण अफ्रीका ने फर्जी वीजा के साथ देश में आए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया