लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के स्पा में हुई गोलीबारी के विरोध में प्रदर्शन

By भाषा | Updated: March 21, 2021 08:47 IST

Open in App

अटलांटा (अमेरिका), 21 मार्च (एपी) अमेरिका में मसाज पार्लर में हाल ही में हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को जॉर्जिया स्टेट कैपिटोल के समीप सैकड़ों लोग एकत्रित हुए।

अटलांटा के लिबर्टी प्लाजा में एकत्रित हुए सभी उम्र के सैकड़ों लोगों ने नस्लवाद, विदेशियों से घृणा की भावना और महिला विरोधी मानसिकता के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान सीनेटर राफेल वॉरनॉक, जॉन ओसोफ तथा जॉर्जिया राज्य के सांसद बी न्युयेन ने भाषण दिया। वॉरनॉक ने कहा, “मैं यहां अपने एशियाई भाईयों और बहनों से केवल यह कहने आया हूं कि हम आपके साथ खड़े हैं।”

भाषण के दौरान लोगों ने ताली बजाकर उनका समर्थन किया।

गौरतलब है कि 21 वर्षीय रॉबर्ट आरोन लॉन्ग नामक श्वेत व्यक्ति पर अटलांटा के दो स्पा और चार अन्य मसाज पार्लर में आठ लोगों की हत्या करने का आरोप है। यह घटना चेरोकी काउंटी से 50 किलोमीटर दूर स्थित एक शहर में हुई।

मारे गए लोगों में से छह एशियाई मूल की महिलाएं थीं।

घटना में एक और व्यक्ति को गोली लगी थी लेकिन वह बच गया था।

जांचकर्ताओं का कहना है कि लॉन्ग ने हत्या करने की बात स्वीकार की है लेकिन साथ ही कहा कि उसने नस्लवाद से प्रेरित होकर हत्याएं नहीं की। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!