लाइव न्यूज़ :

इज़राइल में लॉकडाउन के बीच नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन

By भाषा | Updated: January 10, 2021 15:20 IST

Open in App

यरुशलम, 10 जनवरी (एपी) इज़राइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ सप्ताहांत में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने लंबे समय से प्रधानमंत्री पद पर काबिज़ नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि वह कोरोना वायरस संकट से कथित रूप से सही तरह से नहीं निपट पाए और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

यह प्रदर्शन शनिवार को प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के पास एक चौक पर हुए और ऐसे समय में हुए हैं जब देश लॉकडाउन के तीसरे चरण में हैं। नेतन्याहू के खिलाफ इस हफ्ते सुनवाई शुरू होनी थी लेकिन देश में कड़े प्रतिबंधों की वजह से उसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।

नेतन्याहू पर रिश्वत लेने, धोखाधड़ी करने और विश्वासघात करने के आरोप हैं। हालांकि प्रधानमंत्री ने कुछ भी गलत करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें मीडिया, कानून प्रवर्तक और न्यायिक अधिकारियों ने निशाना बनाया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन आरोपों के मद्देनजर नेतन्याहू देश का उचित तरीके से नेतृत्व नहीं कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला