ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर मिर्च स्प्रे छिड़का

By भाषा | Updated: September 18, 2021 15:06 IST2021-09-18T15:06:00+5:302021-09-18T15:06:00+5:30

Protest against lockdown in Australia, police spray pepper spray on protesters | ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर मिर्च स्प्रे छिड़का

ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर मिर्च स्प्रे छिड़का

मेलबर्न, 18 सितंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेलबर्न में लोगों ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने के विरोध में शनिवार को रैली निकाली और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए मिर्च का छिड़काव किया।

करीब 1,000 प्रदर्शनकारी उपनगर रिचमंड में एकत्रित हुए। प्राधिकारियों से बचने के लिए प्रदर्शनकारियॉों ने आखिरी क्षण में प्रदर्शन स्थल बदल दिया।

मामूली झड़पों की भी खबरें आयी। कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। ज्यादातर प्रदर्शनकारियों ने मास्क न लगाकर नियमों का उल्लंघन किया।

सड़कों पर जांच चौकियों पर करीब 2,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया और अवरोधक लगाए गए।

मेलबर्न में छठी बार पांच अगस्त से लॉकडाउन शुरू हुआ। मेलबर्न विक्टोरिया राज्य की राजधानी है जहां शनिवार को कोरोना वायरस के 535 नए मामले आए और 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Protest against lockdown in Australia, police spray pepper spray on protesters

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे