लाइव न्यूज़ :

रूस के लिए जासूस करने के संदिग्ध सांसद से छीना संरक्षण

By भाषा | Updated: June 10, 2021 19:52 IST

Open in App

कोपेनहेगन, 10 जून (एपी) लातविया की संसद ने रूस के लिए जासूसी करने के संदिग्ध वाम रूझान वाले विपक्षी सांसद जानिस एडमसन्स को प्राप्त संरक्षण छीन लिया है। बाल्टिक न्यूज एजेंसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 100 सदस्यीय संसद के आपात सत्र में पांच के मुकाबले 69 मतों से उन्हें प्राप्त संसदीय संरक्षण छीना गया।

जानिस 1990 के दशक में गृह मंत्री थे और 1996 में संसद के भीतर सत्र के दौरान उन्होंने दस्तावेजों के नीचे भरी हुई बंदूक छोड़ दी थी जिसके बाद संसद ने इमारत के भीतर हैंडगन पर स्थायी पाबंदी लगा दी थी।

लातविया के सबसे बड़े दल हार्मनी के सदस्य जानिस ने जासूसी के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझपर जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं उनके बारे में मुझे जरा भी अंदाजा नहीं है।

लातविया करीब 20 लाख आबादी का देश है जिसकी सीमा रूस से लगती है। यहां करीब 25 फीसदी लोग जातीय रूसी अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला