लाइव न्यूज़ :

सू ची के खिलाफ अगले सप्ताह से दलीलें पेश करेगा अभियोजन पक्ष: वकील

By भाषा | Updated: June 7, 2021 20:55 IST

Open in App

नेपीता, सात जून (एपी) म्यांमा की सेना देश की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची के खिलाफ अपने मामले को अगले सोमवार से अदालत में पेश करना आरंभ करेगी।

सू ची का बचाव कर रहे वकीलों की टीम के वरिष्ठ सदस्य खिन माउंग जॉ ने बताया कि सरकारी अभियोजकों के पास नेपीता की अदालत में अपनी दलीलें पेश करने के लिए 28 जून तक का समय होगा, जिसके बाद सू ची की टीम को अपनी दलीलें पेश करने के लिए 26 जुलाई तक का समय दिया जाएगा।

अदालत हर सप्ताह सोमवार और मंगलवार को सुनवाई करेगी।

खिन माउंग जॉ ने सू ची और दो अन्य प्रतिवादियों अपदस्थ राष्ट्रपति विन मिंट और नेपीता के पूर्व मेयर मायो आंग के खिलाफ मामले की सोमवार को प्रक्रियात्मक सुनवाई के बाद पत्रकारों से बात की।

सू ची के समर्थकों का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और उनका मकसद सैन्य तख्तापलट को वैध बनाना है। सू ची यदि उन मामलों में दोषी ठहराई जाती हैं, तो वे चुनाव में खड़ी नहीं हो पाएंगी। सेना ने तख्तापलट के बाद एक या दो साल में चुनाव कराने का वादा किया है।

सू ची के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामले कोविड-19 के मद्देनजर वर्ष 2020 के चुनाव प्रचार के दौरान प्राकृतिक आपदा प्रबंधन कानून का उल्लंघन करने के हैं। इसके अलावा उन पर अपने अंगरक्षकों के लिए वाकी-टॉकी का गैर कानूनी तरीके से आयात करने, रेडियो का बिना लाइसेंस इस्तेमाल करने और ऐसी सूचना फैलाने के आरोप है जिनकी वजह से लोगों में तनाव पैदा हो सकता था।

सू ची के खिलाफ सबसे गंभीर आरोप औपनिवेशिक काल के गोपनीयता कानून को भंग करने का है, जिसमें दोषी पाए जाने पर उन्हें 14 साल कैद हो सकती है लेकिन इस मामले की सुनवाई दूसरी अदालत कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब