लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन के विमान को गिराए जाने के मामले में 10 लोगों के खिलाफ चलाए गए अभियोग: ईरानी अभियोजक

By भाषा | Updated: April 6, 2021 17:20 IST

Open in App

तेहरान, छह अप्रैल (एपी) ईरान के निवर्तमान सैन्य अभियोजक ने बताया कि यूक्रेन के एक यात्री विमान को मार गिराने के मामले में 10 अधिकारियों के खिलाफ अभियोग चलाया गया है।

ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी।

तेहरान के सैन्य अभियोजक गुलाम अब्बास तुर्की ने अपना पदभार नासिर सिराज को सौंपते समय मंगलवार को यह टिप्पणी की।

जनवरी 2020 में यूक्रेन के विमान को गिराए जाने के संबंध में कई सबूतों के सामने आने के बाद ईरान ने तीन दिन तक इनकार करते रहने के बाद अंतत: स्वीकार किया था कि उसके बलों ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से यूक्रेनी विमान पर गलती से हमला कर दिया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 176 लोगों की मौत हो गई थी।

ईरानी प्राधिकारियों ने इस मामले में अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में एक वायु रक्षा ऑपरेटर को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि उसने गलती से बोइंग 737-800 को अमेरिकी क्रूज मिसाइल समझ लिया था।

यूक्रेनी विमान को उसी दिन गिराया गया था, जब ईरान ने इराक में अमेरिकी बलों पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया था। ईरान ने यह हमला उस अमेरिकी ड्रोन हमले का बदला लेने के लिए किया था, जिसमें एक शीर्ष ईरानी जनरल मारा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब