लाइव न्यूज़ :

सोमालिया के आतंकी संगठन को हथियारों की आपूर्ति पर पाबंदी लगाने वाला प्रस्ताव सं रा में पारित

By भाषा | Updated: November 13, 2020 10:32 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 13 नवंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बृहस्पतिवार को एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसके तहत सोमालिया को बेचे जाने वाले उन उपकरणों पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिनका इस्तेमाल अल-शबाब आतंकी संगठन द्वारा किये जा रहे हमलों में प्रयोग होने वाले आईईडी विस्फोटक में होता है।

सुरक्षा परिषद ने सोमालियाई सरकार से यह भी आग्रह किया कि आतंकी संगठन के अवैध वित्त पोषण पर भी लगाम लगाई जाए।

संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के एक आकलन के अनुसार पिछले साल अल-शबाब को दो करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की अवैध सहायता मिली।

प्रस्ताव 13-0 से पारित हुआ और इस पर हुए मतदान में रूस और चीन ने भाग नहीं लिया।

प्रस्ताव के तहत सोमालिया की ‘नेशनल सिक्योरिटी फोर्स’ और सुरक्षा क्षेत्र के विकास के लिए बेचे या आपूर्ति किये जाने वाले किसी भी प्रकार के सैन्य हथियार या उपकरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अल-कायदा से जुड़ा आतंकी संगठन अल-शबाब, अफ्रीका में सबसे सक्रिय और मजबूत समूह है और दक्षिणी तथा मध्य अफ्रीका के कुछ हिस्सों पर इसका नियंत्रण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला