लाइव न्यूज़ :

बापू की 150वीं जयंती और विरासत का जश्न मनाने के लिए अमेरिकी संसद में प्रस्ताव पेश

By भाषा | Updated: October 12, 2019 12:48 IST

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और उनकी विरासत का जश्न मनाए जाने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया।

Open in App

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और उनकी विरासत का जश्न मनाए जाने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया। कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को प्रस्ताव पेश करने के बाद कहा, ‘‘ महात्मा गांधी मेरे निजी नायकों में से एक हैं।’’ प्रस्ताव को 14 अन्य सांसदों के द्विदलीय समूह का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा, ‘‘ गांधी ने अपना जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया, यहां तक कि जब उन्हें कई कठिनाइयों और अन्याय का सामना करना पड़ा, तो वह स्वतंत्रता, गरिमा और समानता की लड़ाई में कभी लड़खड़ाए नहीं। यह प्रेरणादायक है। ’’

जॉर्ज होल्डिंग, ब्रैड शर्मन, जोई विल्सन, गैरी कोनोली, पीटर किंग, एमी बेरा, रो खन्ना, फ्रैंक पलोन, ब्रेंडा लॉरेंस, पीट ओल्सन, प्रमिला जयपाल, टीजे कॉक्स, डेविड प्राइस और टेड योहो इस प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सांसद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस में एक भारतीय अमेरिकी के तौर पर सेवा देते हुए, मुझे गर्व है कि यह प्रस्ताव पेश कर मुझे उनकी विरासत का सम्मान करने में एक भूमिका निभाने का मौका मिल रहा है।’’

अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव नागरिक अधिकारों के पैरोकार डॉ. मार्टिन लूथर किंग सहित गांधी की शिक्षाओं के प्रभाव पर जोर दिया। श्रृंगला ने कहा, ‘‘ महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाते हुए, हमें एक बार फिर याद दिलाया जाता है कि सत्याग्रह के माध्यम से सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और सम्मान की खोज के लिए उनका संघर्ष पीढ़ियों और सीमाओं के बीच प्रतिध्वनि पाता है।’’

टॅग्स :गाँधी जयंतीमहात्मा गाँधीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा