लाइव न्यूज़ :

उग्रवादी हमलों में घायल पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान करने के लिए केन्द्र को प्रस्ताव भेजा है: महंत

By भाषा | Updated: October 30, 2021 22:45 IST

Open in App

गुवाहाटी, 30 अक्टूबर असम सरकार ने राज्य के ड्यूटी पर तैनात उन पुलिसकर्मियों के लिए पदक स्थापित करने के लिए केंद्र को एक प्रस्ताव भेजा है, जो उग्रवादी हमलों में घायल हुए हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को यह जानकारी दी।

असम पुलिस के एक प्रवक्ता ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सरकार उन कर्मियों के लिए योग्य पदोन्नति सुनिश्चित करने पर काम कर रही है जो कार्रवाई में लगी चोटों के कारण रैंक में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा नहीं कर सके।

आतंकवादी हमलों में घायल हुए 25 पुलिसकर्मियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत ने कहा, ‘‘जो कर्मचारी उग्रवादी हमलों में लगी शारीरिक चोटों के कारण पदोन्नति के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रम नहीं ले पाए थे और इसलिए वे अपनी पदोन्नति से वंचित थे, उन्हें उनका हक दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए सरकार से मंजूरी लेने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि डीजीपी ने कहा कि ऐसे घायल कर्मियों को ‘पराक्रमी’ पदक प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के साथ संवाद जारी है।

कार्यक्रम में मौजूद विशेष डीजीपी (कानून व्यवस्था) जीपी सिंह ने कर्मियों के इलाज पर हुए खर्च की प्रतिपूर्ति का सुझाव दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला