लाइव न्यूज़ :

प्रमुख नेताओं, हस्तियों ने दिवाली पर भारतीय नागरिकों को बधाई दी

By भाषा | Updated: November 4, 2021 22:13 IST

Open in App

वाशिंगटन/लंदन, चार नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और कई अन्य प्रमुख हस्तियों ने बृहस्पतिवार को दिवाली के अवसर पर भारतीय नागरिकों को बधाई दी।

बाइडन के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘कामना करता हूं कि दिवाली का प्रकाश हमें यह दिलाए कि अंधकार से आगे ज्ञान, विवेक और सत्य है। विभाजन से आगे एकजुटता है। निराशा से आगे आशा है।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ अमेरिका एवं दुनिया भर में यह पर्व मना रहे हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध लोगों को दिवाली की बधाई।’’

अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने एक वीडियो संदेश में लोगों को ‘प्रकाश का सम्मान’ करने और जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाने के बारे में याद दिलाया।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और दुनिया भर में प्रकाश का पर्व मना रहे हर व्यक्ति को दिवाली की बधाई।’’

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘‘ब्रिटेन और दुनिया में दिवाली और बंदी छोड़ दिवस मना रहे लोगों को बधाई। मैं आशा करता हूं कि हमारे सिख मित्रों के लिए दिवाली और बंदी छोड़ दिवस खास हो।...मैं ब्रिटेन के हिंदू, सिख, जैन लोगों का बहुत आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने पिछले 18 महीनों से कमजोर लोगों की मदद की है और लोगों को सुरक्षित रहने में सहायता की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बिटेन में हर व्यक्ति और दुनिया भर के लोगों खासकर भारत के मित्रों को दिवाली को बधाई देना चाहता हूं।’’

इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने अपने ‘मित्र’ और भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को दिवाली की बधाई दी।

एप्पल के सीईओ टिम कुक और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई तथा कई अन्य हस्तियों ने भी दिवाली की बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल