लाइव न्यूज़ :

जॉनसन एंड जॉनसन पर रोक से ज्यादा असर नहीं पड़ेगा : व्हाइट हाउस सलाहकार

By भाषा | Updated: April 13, 2021 20:51 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 अप्रैल कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस के एक सलाहकार ने कहा है कि अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) और रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) द्वारा जॉनसन एंड जॉनसन (जे एंड जे) के टीके पर लगाई गई रोक का अमेरिका में टीकाकरण की संपूर्ण योजना पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

व्हाइट हाउस कोविड-19 के प्रतिक्रिया समन्वयक जेफ जियेंट्स ने कहा, ‘‘हम अब अपने राज्यों और संघीय साझेदारों के साथ इस दिशा में काम कर रहे हैं कि किसी को यदि जे एंड जे का टीका लगना निर्धारित है तो उसे जल्द ही फाइजर या मॉडर्ना का टीका लग जाए।’’

सीडीसी और एफडीए ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने जॉनसन एंड जॉनसन के टीके के इस्तेमाल पर रोक की सिफारिश की है क्योंकि इस टीके की खुराक लेने के बाद एक दुर्लभ तरह के रक्त के थक्के के जमने के छह मामले आये हैं, जिनकी समीक्षा की जा रही है।

जियेंट्स ने कहा, ‘‘पिछले कुछ सप्ताह में हमने हर सप्ताह फाइजर और मॉडर्ना की 2.5 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई हैं और इस सप्ताह हम इन टीकों की 2.8 करोड़ खुराकें उपलब्ध कराएंगे।’’

उन्होंने कहा कि 30 लाख खुराक प्रतिदिन की टीकाकरण की मौजूदा रफ्तार बनाये रखने और राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने तक 20 करोड़ अमेरिकियों को टीका लगाने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब