लाइव न्यूज़ :

म्यामां को हथियारों की आपूर्ति पर रोक, लोकतंत्र बहाली के संरा प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना

By भाषा | Updated: June 18, 2021 16:03 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 18 जून (एपी) संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा उस प्रस्ताव को मंजूरी दिये जाने की संभावना है, जिसके जरिए म्यामां के सैन्य शासन से देश में लोकतंत्र बहाल करने की अपील की गई है। साथ ही, इसमें अन्य सभी देशों से म्यामां को हथियारों की आपूर्ति पर रोक लगाने को भी कहा गया है।

मसौदा प्रस्ताव में सुरक्षा बलों द्वारा की गई हिंसा की भी निंदा की गई है और सैन्य शासन से अपदस्थ असैन्य नेता आंग सान सू ची, राष्ट्रपति विन मयिंत और मनमाने तरीके से हिरासत में लिये गये, आरोपित या गिरफ्तार किये गये सभी लोगों की बिना शर्त रिहाई की अपील की गई है।

संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा द्वारा प्रस्ताव पर शुक्रवार दोपहर विचार करने का प्रस्ताव है, जिनमें से 50 से अधिक देश इस प्रस्ताव के सह प्रायोजक हैं।

प्रस्ताव के प्रायोजकों को उम्मीद है कि इसे आम सहमति से मंजूरी मिल जाएगी, जिससे एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट करने वालों को एक सख्त संदेश मिलेगा और लोकतंत्र बहाली को समर्थन मिलेगा।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के उलट महासभा के प्रस्ताव कानूनी रूप से बाध्य नहीं हैं लेकिन वे वैश्विक राय को प्रदर्शित करते हैं।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने उन विश्वसनीय खबरों का हवाला दिया था, जिनमें कहा गया है कि सुक्षा बलों द्वारा एक फरवरी से 860 से अधिक लोग मारे गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें