लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के कुछ हिस्सों में 60 साल से कम आयु के लोगों के लिए एस्ट्राजेनेका टीके पर रोक

By भाषा | Updated: March 30, 2021 22:43 IST

Open in App

बर्लिन, 30 मार्च (एपी) जर्मनी में स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को घोषणा की कि 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस टीके के उपयोग को एक बार फिर निलंबित किया जा रहा है। हाल ही में टीका लेने वाले लोगों में असामान्य रूप से रक्त का थक्का जमने की खबरें सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

बर्लिन, म्यूनिख और पूर्वी प्रांत ब्रांडेनबर्ग के अधिकारियों ने अस्थायी रूप से टीकाकरण को रोकने का फैसला लिया। इस संबंध में जर्मनी के 16 राज्यों के प्रतिनिधियों की मंगलवार को बैठक होने वाली है।

देश के चिकित्सा नियामक ने कहा कि 29 मार्च तक एस्ट्राजेनेका टीका लेने लोगों में रक्त का थक्का जमने की कुल 31 रिपोर्टें प्राप्त हुईं। उनमें से नौ लोगों की मृत्यु हो गई और ज्यादातर मामलों में लोगों की उम्र 20 से 63 वर्ष के बीच थी।

इस बीच चांसलर एंजेला मर्केल और स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पैन राज्यों के साथ अपनी बैठक के परिणाम पर मंगलवार देर रात संवाददाता सम्मेलन कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?