लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामले बढ़ने पर चीन के प्रांतों में पाबंदी बढ़ायी गयी

By भाषा | Updated: January 6, 2021 13:30 IST

Open in App

बीजिंग, छह जनवरी (एपी) चीन के हेबेई प्रांत ने कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा होने के कारण पाबंदी बढ़ा दी है। हेबेई प्रांत राजधानी बीजिंग से सटा है जो अगले साल शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी करने वाला है।

नेशनल हेल्थ कमीशन ने बुधवार को हेबेई प्रांत में 20 नए मामले दर्ज किए जिससे रविवार के बाद से प्रांत में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39 हो गयी है।

शीर्ष प्रांतीय अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि विशेषकर शिजियझुआंग और शिंगताई के शहरों में इलाकों को उच्च जोखिम, मध्यम जोखिम जैसे क्षेत्रों में बांटा गया है। इन क्षेत्रों में जांच की गयी है और लोगों के बाहर जाने पर पाबंदी है।

मध्यम जोखिम वाले क्षेत्रों के वे ही लोग अपनी रिपोर्ट दिखाने के बाद कहीं आ जा सकते हैं जिसमें वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हो।

बीजिंग में भी बुधवार को संक्रमण का एक मामला सामने आया और लायोनिंग तथा हीलोंगजियांग प्रांतों में भी बड़े पैमाने पर जांच की गयी और सीमित लॉकडाउन लगाया गया है।

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार लायोनिंग प्रांत ने अपने 16 जिलों में लोगों को घर पर रहने का निर्देश दिया है और कहीं बाहर आने जाने के लिए लोगों को अपनी 72 घंटे के भीतर की रिपोर्ट दिखाने को कहा है जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हो।

स्कूल बंद हैं और पर्यटकों को बीजिंग नहीं आने के लिए कहा गया है।

चीन में कोविड-19 के 87,215 मामले दर्ज किए गए जबकि संक्रमण से 4,634 लोगों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?