लाइव न्यूज़ :

ईरान परमाणु वार्ता में प्रगति लेकिन परिणाम अभी दूर हैं: प्रतिनिधि

By भाषा | Updated: April 19, 2021 20:09 IST

Open in App

बर्लिन, 19 अप्रैल (एपी) ईरान के साथ 2015 के परमाणु करार में अमेरिका को वापस लाने के उद्देश्य से वियना में चल रही उच्चस्तरीय वार्ता आगे बढ़ रही है और विशेषज्ञ इस सप्ताह प्रस्तावों का मसौदा बनाने पर काम कर रहे हैं, लेकिन समाधान अभी दूर है। रूस के प्रतिनिधियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अमेरिका 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल में एकपक्षीय तरीके से समझौते से हट गया था। इस करार में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पाबंदियों के ऐवज में ईरान को आर्थिक प्रोत्साहन देने के प्रावधान हैं।

ट्रंप ने तब कहा था कि करार पर फिर से बातचीत की जरूरत है।

इसके बदले ईरान करार में उल्लेखित प्रतिबंधों का लगातार उल्लंघन कर रहा है। वह तय शुद्धता सीमा से आगे जाकर यूरेनियम संवर्द्धन कर रहा है और बड़ी मात्रा में भंडार जमा कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन चाहते हैं कि वाशिंगटन समझौते में वापस लौटे। ईरान पिछले दो सप्ताह से इस बारे में पांच बड़ी महाशक्तियों- जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन और रूस से बात कर रहा है।

इन देशों के राजनयिक ईरानी प्रतिनिधिमंडल और अमेरिकी प्रतिनिधियों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान कर रहे हैं। अमेरिका के प्रतिनिधि भी वियना में हैं लेकिन ईरानी पक्ष से सीधी बातचीत नहीं कर रहे।

रूसी प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव ने कहा, ‘‘हम संतोष के साथ कह सकते हैं कि बातचीत मसौदे के स्तर पर पहुंच रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना