लाइव न्यूज़ :

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में लाहौर में कार्यक्रम

By भाषा | Updated: March 24, 2021 00:01 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 23 मार्च स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि के मौके पर पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। उन्हें यहां 90 साल पहले अंग्रेजों ने फांसी दी थी।

अंग्रेजों ने लाहौर में 23 साल की उम्र में 23 मार्च, 1931 को भगत सिंह को उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव के साथ फांसी के फंदे पर चढ़ाया था। उन पर ब्रितानी सरकार के खिलाफ षड्यंत्र करने और अंग्रेज पुलिस अधिकारी जॉन पी सांडर्स की कथित तौर पर हत्या करने का मुकदमा चलने के बाद यह सजा दी गई।

भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन ने स्वतंत्रा सेनानियों की कुर्बानी की याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया। लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा लाहौर पुलिस प्रमुख को इस कार्यक्रम को पूरी सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए जाने के बाद यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम स्थल पर भगत सिंह की एक तस्वीर लगाई गई थी और बड़ी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और शहीद स्वंतत्रा सेनानी को श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब