लाइव न्यूज़ :

बच्चों के प्रति वयस्कों के यौन आकर्षण पर किताब लिखने वाले प्रोफेसर का इस्तीफा

By भाषा | Updated: November 25, 2021 11:24 IST

Open in App

नोरफोक (अमेरिका), 25 नवंबर (एपी) वर्जीनिया में एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने कहा है कि उनकी हाल में प्रकाशित किताब को लेकर उन्हें धमकियां मिल रही हैं और इस वजह से वह पद से इस्तीफा देंगे। किताब में 40 से अधिक ऐसे वयस्कों के साक्षात्कार हैं जो नाबालिगों की ओर यौन रूप से आकर्षित हुए,लेखक का कहना है कि उनकी बात को गलत तरह से लिया गया है।

पुस्तक में तर्क दिया गया है कि बच्चों के प्रति इस ‘आकर्षण’ को कलंकित करने से और अधिक लोग अपराध के खिलाफ मुकाबला करने की रणनीति विकसित करने के साथ ही अंततः बाल यौन शोषण को रोक सकेंगे।

ओल्ड डोमिनियन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एलिन वॉकर ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरी ट्रांस पहचान के आधार पर उस शोध को मीडिया और ऑनलाइन में कुछ लोगों द्वारा गलत तरीके से लिया गया। परिणामस्वरूप मुझे कई धमकियां दी गयीं।’’

समाजशास्त्र और आपराधिक न्याय के सहायक प्रोफेसर वॉकर की पुस्तक ‘ए लांग, डार्क शैडो, माइनर-अटैक्टेड पीपुल एंड देयर परस्यूट ऑफ डिग्निटी’ की प्रस्तावना में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनके अनुभव को बयां किया गया है जिन्होंने यौन उत्पीड़न के पीड़ितों की काउंसलिंग की थी। इनमें कुछ बच्चे भी थे।

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे इस बात की चिंता है कि मेरे पाठक समझ सकते हैं कि मैं बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न को कमतर करके पेश कर रहा हूं या मैं इसे सामान्य बताने की कोशिश कर रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात