लाइव न्यूज़ :

नए आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है : चौधरी

By भाषा | Updated: October 13, 2021 18:30 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 13 अक्टूबर पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को कहा कि खुफिया एजेंसी आईएसआई के नए प्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।

सरकार की यह टिप्पणी इन खबरों के बीच आई है कि नए आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति के मुद्दे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बीच मतभेद हैं।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने एक ट्वीट में कहा कि आईएसआई महानिदेशक की नियुक्ति पर सरकार और सैन्य नेतृत्व के बीच विमर्श पूरा हो चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘नए आईएसआई महानिदेशक की नियुक्ति पर प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख के बीच विमर्श पूरा हो चुका है और नई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।’’

चौधरी ने मुद्दे पर सरकार और सेना प्रमुख के बीच मतभेदों की खबरों को कमतर करने की कोशिश की तथा कहा, ‘‘असैन्य-सैन्य नेतृत्व ने एक बार फिर साबित किया है कि देश की स्थिरता, अखंडता और प्रगति के लिए सभी संस्थान एकजुट हैं।’’

पाकिस्तानी सेना ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम को खुफिया एजेंसी का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।

हालांकि, प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यालय ने अंजुम की नियुक्ति की अधिसूचना जारी नहीं की है जिससे सरकार और सेना के बीच इस नियुक्ति को लेकर मतभेद होने की बात कही जा रही है।

कानून के अनुसार, सेना प्रमुख से विमर्श के बाद आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति का कानूनी अधिकार प्रधानमंत्री के पास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला