लाइव न्यूज़ :

पश्चिम समर्थक उम्मीदवार ने जीता मोल्दोवा में राष्ट्रपति पद का चुनाव

By भाषा | Updated: November 16, 2020 16:42 IST

Open in App

चिशिनाउ (मोल्दोवा), 16 नवंबर (एपी) यूरोपीय संघ के साथ निकट संबंधों की समर्थक एवं विश्व बैंक की पूर्व अर्थशास्त्री माइया सैंडू ने मोल्दोवा के निवर्तमान राष्ट्रपति एवं रूस समर्थक इगोर डोडन को हराकर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है।

सोमवार को जारी प्रारंभिक परिणामों में यह बताया गया है।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग (सीईसी) के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार सैंडू ने 57 प्रतिशत वोट हासिल किए और डोडन को 15 से अधिक अंकों से पछाड़ दिया।

उसने बताया कि करीब 100 प्रतिशत मतों की गणना की जा चुकी है।

डोडन ने परिणाम प्रकाशित होने के बाद कहा, ‘‘प्रारंभिक परिणाम संकेत देते हैं कि मेरी प्रतिद्वंद्वी माइया सैंडू विजेता हैं और मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं। मैं शांति बनाए रखने और किसी प्रकार की बाधा पैदा नहीं करने या कोई प्रर्दशन नहीं करने की अपील करता हूं। हमें अपने देश को अस्थिर करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।’’

इस चुनाव को यूक्रेन और रोमानिया के बीच फंसे इस छोटे पूर्वी यूरोपीय देश के भविष्य के लिए दो विभिन्न दृष्टिकोण के बीच चयन के तौर पर देखा जा रहा था।

इससे पहले 2016 में डोडन ने सैंडू को कड़े मुकाबले में हराकर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें