लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक नेताओं को जेल की सजा

By भाषा | Updated: April 16, 2021 16:51 IST

Open in App

हांगकांग, 16 अप्रैल (एपी) हांगकांग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक पांच लोगों को शुक्रवार को जेल भेज दिया जिसमें मीडिया उद्यमी जिमी लाइ भी शामिल हैं। इन लोगों को 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान एक रैली का आयोजन करने के लिए 18 महीने कैद की सजा दी गई है। इन विरोध-प्रदर्शनों के बाद बीजिंग ने लोकतंत्र समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई शुरू की थी।

कुल नौ लोकतंत्र समर्थकों को जेल की सजा सुनाई गई लेकिन उनमें से 82 वर्षीय वकील और पूर्व सांसद मार्टिन ली सहित चार लोगों की सजा उनकी उम्र एवं उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए निलंबित रखी गई।

उन्हें इस महीने की शुरुआत में अगस्त 2019 में व्यापक प्रदर्शन का आयोजन करने एवं उसमें हिस्सा लेने के लिए दोषी पाया गया, जहां करीब 17 लाख लोगों ने एक विधेयक के विरोध में मार्च किया। इस विधेयक में संदिग्धों को चीन प्रत्यर्पित करने का प्रावधान था। पुलिस ने मार्च को अनुमति नहीं दी थी।

उन्हें दोषी ठहराए जाने एवं सजा दिए जाने से लोकतंत्र आंदोलन को एक और झटका लगा है। आंदोलन को बीजिंग एवं हांगकांग के अधिकारी पूरी तरह कुचलने में लगे हुए हैं।

अदालत ने 82 वर्षीय वकील और पूर्व सांसद ली की 11 महीने कैद की सजा को दो वर्षों के लिए स्थगित कर दिया। वह मानवाधिकार एवं लोकतंत्र के लिए जाने जाते हैं।

हांगकांग एपल डेली टैब्लायड के संस्थापक लाइ को 12 महीने कैद की सजा सुनाई गई है। उन्हें अन्य आरोपों में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

लोकतंत्र समर्थक एक अन्य कार्यकर्ता ली चिउक यान को 12 महीने कैद की सजा सुनाई गई है।वह पूर्व सांसद हैं जिन्होंने बीजिंग के थ्यानमेन चौक पर 1989 में लोकतंत्र समर्थक लोगों की हत्या के विरोध में हांगकांग में दिन में मोमबत्ती जुलूस निकाला था।

वकील अल्बर्ट हो और मारग्रेट एनजी की 12 महीने जेल की सजा को दो वर्षों के लिए स्थगित कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल