लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता, दो अन्य को ‘तियानमेन जुलूस’ के आयोजन का दोषी ठहराया गया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 10:57 IST

Open in App

हांगकांग, नौ दिसंबर (एपी) हांगकांग के प्रमुख लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जिमी लाई और दो अन्य को बीजिंग के कड़े राजनीतिक नियंत्रण के बीच शहर में असंतोष फैलाने और पिछले साल के प्रतिबंधित तियानमेन कैंडल लाइट जुलूस में उनकी कथित भूमिका के लिए बृहस्पतिवार को दोषी ठहराया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन वर्तमान में निष्क्रिय पड़े संगठन ‘‘हांगकांग एलायंस इन सपोर्ट ऑफ पैट्रियटिक डेमोक्रेटिक मूवमेंट्स ऑफ चाइना’’ के उपाध्यक्ष चाउ हांग-तुंग ने किया था। उन्हें और कार्यकर्ता एवं पूर्व रिपोर्टर ग्वेनेथ हो को लाइ के साथ 2020 में कैंडल लाइट जुलूस में शामिल होने या दूसरों को उकसाने के लिए दोषी ठहराया गया।

वे उन 24 कार्यकर्ताओं में शामिल हैं, जिन पर पिछले साल चार जून को पुलिस की चेतावनी के बावजूद कानून तोड़कर विक्टोरिया पार्क में अनधिकृत रूप से जमा होने तथा कार्यक्रम के आयोजन में उनकी भूमिका के लिए आरोप लगाये गये थे। कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों ने पार्क में जमा होकर मोमबत्तियां जलाईं और पार्क में गाने गाए।

हांगकांग एलायंस, 1989 में बीजिंग के तियानमेन स्क्वायर पर लोकतंत्र के लिए प्रचार कर रहे प्रदर्शनकारियों पर खूनी कार्रवाई की याद में हर साल चार जून को शहर के विक्टोरिया पार्क में कैंडल लाइट जुलूस का आयोजन करता था।

पिछले साल अधिकारियों ने कोविड महामारी के कारण लगाए गए प्रतिबंधों, नियमों और सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिमों का हवाला देते हुए तीन दशकों में पहली बार विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया था। इस साल भी विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

लाइ को दूसरों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उकसाने का दोषी पाया गया, जबकि हो को जानबूझकर कार्यक्रम में भाग लेने का दोषी ठहराया गया। पेशे से वकील चाउ को लोगों को उकसाने और कार्यक्रम में भाग लेने, दोनों के लिए दोषी ठहराया गया। तीनों ने पहले आरोपों से इनकार किया था और उन्हें बाद की तारीख में सजा सुनाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा