लाइव न्यूज़ :

इमरान खान के संबोधन के दौरान स्वतंत्र बलूचिस्तान के पक्ष में नारेबाजी

By भाषा | Updated: July 22, 2019 10:39 IST

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा बलूचों पर किए जा रहे कथित अत्याचार, उनकी अकारण गुमशुदगी और मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ अमेरिका में रह रहे बलूच लगातार आवाज उठाते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान के कुछ समर्थकों को उन्हें पीछे की ओर धकेलते हुए और स्टेडियम से बाहर जाने के लिए कहते हुए देखा गया। इमरान के संबोधन के दौरान बलूच युवा अचानक से अपनी सीटों पर खड़े हो गए और नारेबाजी करने लगे।

अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के एक सभागार में भाषण के दौरान युवा बलूचों के एक समूह ने पाकिस्तान के खिलाफ और आजाद बलूचिस्तान के पक्ष में नारेबाजी की। खान, पाकिस्तानी मूल के अमेरिकियों की विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे जब बलूच युवा अचानक से अपनी सीटों पर खड़े हो गए और नारेबाजी करने लगे।

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा बलूचों पर किए जा रहे कथित अत्याचार, उनकी अकारण गुमशुदगी और मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ अमेरिका में रह रहे बलूच लगातार आवाज उठाते रहे हैं। पिछले दो दिनों से वे मोबाइल बिलबोर्ड अभियान चला कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पाकिस्तान में बलूचों को गुप्त तरीके से अगवा किए जाने की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद करने की अपील कर रहे हैं।

खान के मंच से काफी दूर खड़े होकर तीन बलूच युवा नारे लगा रहे थे। हालांकि खान ने बिना रूके अपना भाषण जारी रखा। करीब ढाई मिनट के बाद स्थानीय सुरक्षा कर्मियों ने तीनों को सभागार से जाने को कहा। इमरान खान के कुछ समर्थकों को उन्हें पीछे की ओर धकेलते हुए और स्टेडियम से बाहर जाने के लिए कहते हुए देखा गया। भाषा नेहा अर्पणा अर्पणा

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल