लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ बाफ्टा पुरस्कारों की दौड़ में शामिल

By भाषा | Updated: February 5, 2021 17:35 IST

Open in App

लंदन, पांच फरवरी ब्रिटिश अकादमी ने वर्ष 2021 के बाफ्टा पुरस्कारों के लिए लंबी सूची जारी की है और प्रिंयका चोपड़ा जोनास अभिनीत ‘‘द वाइट टाइगर’’ सात श्रेणियों में नामांकन के लिए दौड़ में है।

रमिन बहरानी द्वारा निर्देशित अंग्रेजी भाषा की इस फिल्म को 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर जारी किया गया था।

इस फिल्म के मुख्य अभिनेता आदर्श गौरव के साथ ही रिज अहमद फिल्म ‘‘साउंड ऑफ मेटल’’ के लिए जबकि दिवंगत अभिनेता चैडविक बॉसमैन अपनी फिल्म ‘‘मा रेनिज ब्लैक बॉटम’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के नामांकन की दौड़ में शामिल हैं।

प्रियंका चोपड़ा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की दौड़ में हैं। इस सूची में मारिया बाकालोव, एलेन बसर्टिन, ग्लेन क्लोज और ओलिविया कॉलमेन समेत अन्य अभिनेत्रियों का नाम भी शामिल है।

‘‘फारेनहाइट 451’’ और ‘‘होम्स 99’’ जैसे शानदार फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले बहरानी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक एवं सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले श्रेणी में किस्मत आजमा रहे हैं।

फिल्म ‘‘द वाइट टाइगर’’ सर्वश्रेष्ठ चलचित्रण एवं सर्वश्रेष्ठ संपादन की सूची में भी दौड़ में है।

इस फिल्म में बलराम नाम के एक चालक के जीवन की असाधारण यात्रा को दर्शाया किया गया है। इसमें बलराम के एक गरीब ग्रामीण से उद्योगपति बनने तक का सफर शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना