लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी किताब ‘ अनफिनिश्ड: ए मेमॉयर’जारी की

By भाषा | Updated: February 11, 2021 19:39 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लदंन, 11 फरवरी अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा आधिकारिक रूप से बृहस्पतिवार को लेखिका भी बन गईं। उन्होंने अपनी पहली किताब ‘अनफिनिश्ड: ए मेमॉयर’ (अपूर्ण संस्मरण)जारी की जिसे उन्होंने ईमानदार, नैसर्गिक एवं अतिसंवेदनशील’ करार दिया है।

करीब 60 बॉलीवुड एवं हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी 38 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, ‘‘करीब दो साल का समय लगा लेकिन मुख्य रूप से मैंने पृथकवास के दौरान लिखा, जब पिछले साल करीब छह महीने तक घर में रही। मेरी जिंदगी में पहली बार इतने समय तक एक स्थान पर रहने का मौका मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि इसने मुझे उस तरह की किताब लिखने का मौका दिया जैसी यह ईमानदार, नसैर्गिक एवं अतिसंवेदनशील है, बल्कि यह उससे भी ज्यादा है जैसा मैं शायद ही कभी लिख पाती।’’

चोपड़ा ने कहा, ‘‘ मैंने अपनी पूरी जिंदगी लिखी लेकिन कभी किताब नहीं लिखी। लिखना ऐसा कुछ है जिसके लिए मेरे मन में अगाध सम्मान है और मैं डरती भी थी, यह एक बड़ी वजह है जिसकी वजह से मैं यह करना चाहती थी। मैं उन लोगों में हूं तो अपने डर को निकालना चाहते हैं और ऐसा करने का यह मेरा तरीका है।’’

संस्मरण में दावा किया गया है कि किताब यह प्रियंका के भारत में बिताए बचपन, अमेरिका में किशोरी के तौर पर बिताए समय, भारत में वापसी, सौंदर्य प्रतियोगिता में आने एवं कई प्रतियोगिताओं को जीतने एवं अभिनय के करियर पर प्रकाश डालेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल