लाइव न्यूज़ :

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका में सदस्य के रूप में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा जोनस

By भाषा | Updated: September 15, 2021 16:24 IST

Open in App

लास एंजिलिस, 15 सितंबर अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस को प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (पीजीए) ने सदस्य के रूप में संस्थान में शामिल किया है।

पीजीए की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पीजीए एक गैर-लाभकारी व्यापार संगठन है जो फिल्म, टेलीविजन और न्यू मीडिया में निर्माता टीम के सभी सदस्यों के हितों का प्रतिनिधित्व, सुरक्षा और प्रचार करता है।

स्क्रिप्टेड, नॉन-फिक्शन, डॉक्यूमेंट्री, एनिमेशन और न्यू मीडिया क्षेत्र में पूरी निर्माता टीम में इसके 8,000 से अधिक सदस्य हैं।

पीजीए ने टि्वटर पर इस बात की घोषणा की।

पीजीए ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मेंबरशिप मंडे : प्रोड्यूसर्स गिल्ड एक सदस्य के रूप में अभिनेत्री, गायिका और फिल्म निर्माता प्रियंका चोपड़ा का स्वागत करता है। श्रीमति चोपड़ा जोनस ‘द व्हाइट टाइगर’ समेत 14 परियोजनाओं का निर्माण कर चुकी हैं।’’

प्रियंका ने सदस्य के रूप में शामिल किए जाने पर बुधवार को ट्वीट कर पीजीए का आभार व्यक्त किया। अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘पीजीए में सदस्य के रूप में शामिल किए जाने के लिए आभारी हूं। धन्यवाद प्रोड्यूसर्स गिल्ड।’’

‘‘फैशन’’, ‘‘कमीने’’ और ‘‘बाजीराव मस्तानी’’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के जरिए देश में अपनी खास पहचान बनाने वाली प्रियंका (39) उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी सफलता हासिल की है।

प्रियंका ‘‘क्वांटिको’’ जैसे टेलीविजन शो के अलावा ‘‘बेवॉच’’ और ‘‘इज़न्ट इट रोमांटिक’’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

प्रियंका की निर्माता कंपनी पर्पल पेबल्स पिक्चर्स कई फिल्मों का निर्माण भी कर चुकी है, जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म ‘‘वेंटिलेटर’’ और ‘‘पानी’’ शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपने पांच बच्चों के साथ फांसी के फंदे से झूल गया अमरनाथ राम, तीन की मौत, दो की बच गई जान

बॉलीवुड चुस्कीपलक तिवारी का सिंड्रेला लुक हुआ वायरल, बार्बी डॉल से से कंपेयर करने लगे फैंस, देखें तस्वीरें

क्रिकेटIND vs SA: भारत को बड़ा झटका, अक्षर पटेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी T20I सीरीज़ से बाहर, BCCI ने रिप्लेसमेंट का नाम बताया

कारोबारGold Price Record High: निवेशकों में हड़कंप, सोना ₹1.37 लाख प्रति 10 ग्राम

भारतMaharashtra Local Body Elections 2026 Dates Announced: 29 निकाय, 2,869 सीट, 3.48 करोड़ मतदाता, 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी 2026 को मतगणना

विश्व अधिक खबरें

विश्वChile New President: 35 वर्षों के बाद दक्षिणपंथी सरकार?, जोस एंतोनियो कास्ट ने कम्युनिस्ट उम्मीदवार जेनेट जारा को हराया

विश्वसिडनी बॉन्डी बीच हनुक्का उत्सवः पिता-पुत्र ने 15 लोगों की ली जान, मृतकों की उम्र 10 से 87 वर्ष के बीच, 50 वर्षीय हमलावर पिता ढेर और 24 वर्षीय बेटा घायल

विश्वभारत ही नहीं दुनिया भर में कई देश परेशान?, दक्षिण अफ्रीका ने फर्जी वीजा के साथ देश में आए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया

विश्वSydney Mass Shooting Video: हिम्मत वाले राहगीर ने हमलावरों में से एक को पकड़ा, गोलीबारी के बीच उसे निहत्था किया

विश्वSouth Africa: 4 मंजिला मंदिर के ढहने से हादसा, एक भारतीय समेत चार की मौत