लाइव न्यूज़ :

म्यांमार की जेल में सेना के खिलाफ कैदियों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 23, 2021 15:50 IST

Open in App

बैंकॉक, 23 जुलाई (एपी) म्यांमार की सबसे कुख्यात जेल में बंद कैदियों ने सत्तारूढ़ सेना के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में कैदी लोकप्रिय देशभक्तिपूर्ण गाने गा कर और राजनीतिक नारेबाजी कर सत्तारूढ़ सैन्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यंगून की इनसीन जेल में बंद कैदी एक वीडियो में निर्वासित नेता आंग सान सू की और अपदस्थ राष्ट्रपति विन मियंत के समर्थन में नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कुछ कैदियों के एक वकील ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर बताया कि प्रदर्शन कर रहे कैदी राजनीतिक आरोपों के मामले में गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रिहा करने के अलावा बीमार कैदियों को बेहतर इलाज मुहैया कराने और जेल के नियमों को लचीला बनाने की मांग कर रहे थे।

गौरतलब है कि म्यांमार इन दिनों कोविड-19 महामारी की भयावह लहर का सामना कर रहा है और देश में प्रति दिन संक्रमण के रिकॉर्ड नये मामले सामने आ रहे हैं। म्यांमार की जेलों में कैदियों की संख्या अधिक होने से संक्रमण फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें