लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में कैदियों ने जेल तोड़ने का प्रयास किया, एक कैदी की मौत

By भाषा | Updated: November 18, 2020 19:18 IST

Open in App

कोलंबो, 18 नवंबर श्रीलंका के कैंडी शहर में कैदियों ने जेल तोड़ने का प्रयास किया जिससे इस घटना में एक कैदी की मौत हो गयी जबकि दूसरा फरार हो गया । अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

कारा विभाग के कमिश्नर जनरल तुशारा उपुलदेनिया ने बताया कि कैंडी शहर के बीचों बीच स्थित बोगाम्बारा जेल में मंगलवार की रात हुयी इस घटना में कम से कम एक कैदी घायल हो गया ।

उन्होंने बताया, ''हम उनमें से तीन को पकड़ने में सफल हो गये, जबकि उनमें से एक भाग गया और एक की मौत हो गयी ।''

पिछले साल बोगम्बारा जेल के कैदियों को पल्लीकल जेल में स्थानांतरित किया गया था क्योंकि उस जगह को किसी और उद्देश्य के लिये विकसित किया था ।

हालांकि, देश में कोविड—19 के दूसरे लहर की चपेट में आने के बाद पुराने बोगम्बारा जेल को पूरे देश के कैदियों के लिये पृथक—वास केंद्र में तब्दील कर दिया गया ।

जब जेल तोड़ने का प्रयास किया गया तो उस वक्त अंदर करीब 800 कैदी मौजूद थे ।

बोगोम्बोरा जेल में 100 कैदियों के पृथक—वास की व्यवस्था की गयी है ।

कारा अधिकारियों ने बताया कि 400 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित हुये हैं। इनमें उच्च सुरक्षा वाले कोलंबो जेल के कैदी भी शामिल हैं ।

श्रीलंका में अक्टूबर की शुरूआत के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में चारगुना वृद्धि देखी गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका में मंगलवार को 401 नये मामले सामने आये । मार्च के मध्य से अब तक देश में 17,800 मामले सामने आ चुके हैं और 66 लोगों की इससे मौत हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा