लाइव न्यूज़ :

गिलगित बाल्तिस्तान को अस्थाई तौर पर प्रांत का दर्जा देना प्राथमिकताः इमरान खान

By भाषा | Updated: December 2, 2020 18:35 IST

Open in App

इस्लामाबाद, दो दिसंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार गिलगित बाल्तिस्तान को अस्थाई तौर पर प्रांत का दर्जा देने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम करेगी।

खान गिलगित बाल्सिस्तान की 14 सदस्य कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए विवादित क्षेत्र पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होंने उक्त टिप्पणी की।

" डॉन" अखबार की खबर के अनुसार, " नई सरकार क्या करेगी ? पहले, हम क्षेत्र को अस्थाई तौर पर प्रांत का दर्जा देने पर काम करेंगे ताकि (लोगों के बीच) प्रचलित महरूम रखने की भावना को खत्म किया जा सके। "

भारत ने गिलगित बाल्तिस्तान में चुनाव कराने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की थी और कहा था कि सैन्य ताकत से कब्जा किए गए इलाके के दर्जे में बदलाव का कोई वैध आधार नहीं है।

भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि गिलगित बाल्तिस्तान समेत जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख का सारा क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग है।

गिलगित बाल्तिस्तान की 23 सदस्यीय विधानसभा के लिए 15 नवंबर को चुनाव हुआ था। एक सीट पर उम्मीदवार की मौत के कारण मतदान टाल दिया गया था।

खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने ज्यादातर सीटों पर जीत हासिल की है।

खान ने उम्मीद जाहिर की है कि गिलगित बाल्तिस्तान की नई हुकूमत नई परंपरा शुरू करेगी और शासन की व्यवस्था को नए मानक प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा