लाइव न्यूज़ :

प्रिंस विलियम ने लोगों को टीके लगवाने का अनुरोध किया, अपनी दादी का दिया उदाहरण

By भाषा | Updated: January 16, 2021 20:50 IST

Open in App

लंदन, 16 जनवरी (एपी) कोविड-19 के टीके के असुरक्षित होने के बेबुनियाद डर की भावना को दूर करने के लिए ब्रिटिश प्रशासन जद्दोजहद कर रहा है। इसबीच, प्रिंस विलियम देश में सभी लोगों को उनकी 94 वर्षीय दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अनुकरण करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिन्होंने कुछ ही दिन पहले टीका लगवाया है।

ब्रिटिश राजशाही में दूसरे नंबर पर आने वाले प्रिंस विलियम ने नेशनल हेल्थ सर्विस के कर्मियों एवं स्वयंसेवकों से बातचीत की, जिसका वीडियो शनिवार को जारी किया गया। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि कुछ लोग नियामक द्वारा मंजूर किये गये कोराना वायरस का कोई भी टीका लेने को अनिच्छुक हैं।

इस पर प्रिंस विलियम ने कहा, ‘‘ मेरे दादा-दादी ने टीका लगवाया है और उनके ऐसा करने पर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। सभी के लिए, जब उनसे कहा जाए, तो टीका लगवाना वाकई जरूरी है। ’’

महारानी ने पिछले सप्ताह खुलासा किया था कि उन्होंने एवं फिलीप (99) ने टीके की पहली खुराक ली है। यह खुलासा इस विषय पर अटकलों पर विराम लगाने और टीकों के बारे में विश्वास जगाने के लिए था क्योंकि नेशनल हेल्थ सर्विस मध्य फरवरी तक 70 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीके की पहली खुराक देने के लिए प्रयासरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें