लाइव न्यूज़ :

प्रिंस विलियम ने भारतीय मूल के परिवार के साथ बातचीत में कोविड-19 के टीके का समर्थन किया

By भाषा | Updated: February 28, 2021 19:42 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 28 फरवरी प्रिंस विलियम ब्रिटिश शाही परिवार के एक और ऐसे सदस्य बन गए हैं, जिन्होंने कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि महामारी से मुकाबले के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण उपाय है।

‘ड्यूक ऑफ कैंब्रिज’, 38 वर्षीय विलियम ने लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के एक परिवार से वीडियो कॉल के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की।

लंदन में रहने वाले मोढ़ा परिवार ने टीके को लेकर अपनी आशंकाओं के बारे में विलियम से बात की।

विलियम ने अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय के विचार दोहराते हुए टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया।

इसके साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर टीके को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी के बारे में आगाह भी किया।

अपनी पत्नी कैथरीन मिडलटन के साथ वीडियो कॉल पर विलियम ने कहा, “कैथरीन और मैं किसी भी तरह के चिकित्सकीय विशेषज्ञ नहीं हैं, लेकिन टीकाकरण का समर्थन करते हैं। यह बेहद महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा, “हमने इस बारे में बहुत से लोगों से बातचीत की और उनसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हमें इसे जारी रखना होगा, ताकि युवा पीढ़ी को भी महसूस हो कि यह उनके लिए महत्वूर्ण है।”

स्वास्थ्य कारणों से, महामारी की शुरुआत से ही शिवली मोढ़ा घर से बाहर निकलने से बचती रही हैं। वह अपने पति हिरेन और बेटियों श्यामा (11) तथा ज्योति (9) के साथ वीडियो कॉल में शामिल हुईं।

मोढ़ा ने कहा, “यह टीका नया है, लेकिन जब ज्यादा लोग इसे लगवा रहे हैं तब पता चल रहा है कि यह काम कर रहा है। संक्रमण के मामले घट रहे हैं। यह सकारात्मक कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला