लाइव न्यूज़ :

प्रिंस फिलिप की अंत्येष्टि में महारानी, ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल की सेवा की दिखेगी झलक

By भाषा | Updated: April 17, 2021 18:42 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 17 अप्रैल ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के शाही औपचारिक अंतिम संस्कार के दौरान खुद उनके द्वारा चुने गए भजनों और पाठों को शामिल किया जाएगा जो उनकी पत्नी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल की सेवा में उनकी “अटूट निष्ठा” को दर्शाते हैं।

शनिवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न तीन बजे एक मिनट के राष्ट्रीय मौन के साथ आधिकारिक रूप से विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में आधिकारिक रूप से शुरू हुआ यह समारोह बिना किसी उपदेश के धार्मिक होगा जैसे का खुद ड्यूक ने चाहा था। बीते शुक्रवार 99 साल की अवस्था में उनका निधन हो गया था।

बकिंघम पैलेस ने शनिवार को एक बयान में कहा, “अंतिम संस्कार की व्यवस्था पर अपने जीवनकाल में ही ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग ने सहमति जताई थी जिसमें ड्यूक के सैन्य प्रभाव व व्यक्तित्व की झलक मिलती है।”

इस मौके पर विंडसर के डीन कहेंगे : “हम साहस, भाग्य और विश्वास के जरिये हमारी महारानी, राष्ट्र और राष्ट्रमंडल की सेवा के प्रति उनकी अटूट निष्टा से प्रेरित हैं।”

महारानी ने अपने दिन की शुरुआत स्कॉटलैंड में अपने दिवंगत पति के बगल में घास पर बैठे हुए ली गई एक तस्वीर जारी कर की। महारानी (94) की 73 साल पहले फिलिप से शादी हुई थी और महारानी ने उन्हें अपनी “ताकत व ठहराव” करार दिया था।

शाही परिवार का कोई भी सदस्य अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में ड्यूक के बारे में कुछ नहीं कहेगा और समूचे कार्यक्रम में सिर्फ 30 लोग शामिल होंगे और वे मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करेंगे।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी हजारों अन्य लोगों की तरह टीवी पर यह कार्यक्रम देखेंगे।

इस बीच एपी की खबर के मुताबिक प्फिलिप के ताबूत को विंडसर कैसल में शाही परिवार के निजी चैपल से कैसल के ‘इनर हॉल’ ले जाया गया है।

शाही अधिकारियों ने बताया कि ताबूत पर फिलिप की रॉयल नौसेना की टोपी और तलवार पुष्प चक्र के साथ रखी थी।

सेना की ग्रेनेडियर्स गार्ड रेजिमेंट के जवानों का दस्ता उनके ताबूत को हॉल में लेकर आया।

ताबूत को विशेष रूप से डिजाइल की गई लैड रोवर से सेंट जॉर्ज चैपल लेकर जाया जाएगा जहां फिलिप के शव को दफनाया जाएगा।

शाही परिवार ने कवि सिमोन आर्मिटेज की एक कविता पर संयोजित फिलिप की तस्वीरों का एक संग्रथन (मोंटाज) भी जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना